26 Apr 2024, 15:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर लगा गैंगरेप की धमकी का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 1:59PM | Updated Date: Oct 21 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड दबंग सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खि‍लाफ FIR दर्ज हुई है। मुंबई की रहने वाली एक महिला ने शेरा पर गैंगरेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शेरा ने उसे जुबैर खान वाले केस में सेटलमेंट करने को कहा। ऐसा नही करने पर उससे गैंगरेप करने की बात कही। शेरा लगे इन आरोपों के चलते आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शेरा ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि आरोप लगाने वाली महिला से उनकी कभी बात तक नहीं हुई है। वो ये भी नहीं जानते कि वो कौन है। बता दें इससे पहले भी शेरा पर मारपीट और बंदूक से धमकाने के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »