26 Apr 2024, 17:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार के साथ रोमांटिक गाने में दिखेंगी ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 1:44PM | Updated Date: Oct 18 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सिल्वर स्क्रीन पर राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। राकेश ओम प्रकाश मेहरा, ऐश्वर्या और अनिल कपूर को लेकर फन्ने खां बना रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। ऐश्वर्या फिल्म में सिंगर का रोल प्ले करेंगी और उन्हें तीन गानों में दिखाया जाएगा। एक गाना राजकुमार के साथ होगा जो रोमांटिक होगा।

दूसरा गाना डांस नंबर होगा जो ऐश्वर्या के लिए ही होगा। तीसरे गाने में अनिल कपूर और ऐश्वर्या को दिखाया जाएगा जो एक इमोशनल गाना होगा।ऐश्वर्या दिवाली के बाद शूंटिग शुरू कर सकती हैं। यह शूंटिग नवंबर के खत्म होने तक जारी रहेगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार बियॉन्से, मडोना और रिहाना से प्रेरित होगा। फिल्म में ऐश्वर्या का स्टाइल अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »