26 Apr 2024, 19:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि सफलता, मेहनत और समर्पण से मिलती है और उन्होंने परिवार से दूर रहकर सफलता के लिए सबसे बड़ा त्याग किया है। दीपिका को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए एक दशक हो गया है। दीपिका बॉलीवुड की चोटी की अभिनेत्री में शुमार की जाती है। दीपिका ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि सफलता मेहनत और समर्पण से आती है।

दीपिका ने कहा  कि, "जब लोग आपको रिजेक्ट कर देते है तो उससे जूझना बहुत मुश्किल होता है। लोगों को सिर्फ ग्लैमर और सफलता नजर आती है। वह अच्छी चीजें देखते हैं। लेकिन इन सबके पीछे कुछ कारण होते है जो किसी को नजर नहीं आते। इन सभी के पीछे बहुत अधिक परिश्रम होता है, जिसे हम ऐसे दिखाने की कोशिश करते हैं कि यह बहुत आसानी से हो जाता है जो कि सही नहीं है।" 

दीपिका ने कहा, "सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण चीजों का त्याग करना पड़ता है। चाहे वह एक अनुशासनात्मक जीवनशैली हो। अंत में आपकी मेहनत ही होती है। आपको ऐसा अनुशासनात्मक जीवन जीना पड़ता है जो पर्दे पर उस भूमिका को जीवंत कर दे, जिसे आप निभा रहे हो। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »