26 Apr 2024, 12:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'मुल्क' का फर्स्ट लुक जारी, पठानी अंदाज़ में दिखे ऋषि कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 3:04PM | Updated Date: Oct 17 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड ऐक्टर ऋषि कपूर ने आने वाली फिल्म 'मुल्क' से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे ऋषि ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'न्यू प्रोफाइल पिक।' इसके साथ उन्होंने बताया कि यह उनके फैन्स के लिए आने वाली फिल्म 'मुल्क' से उनका पहला लुक है। 
 
इस लुक से उन्होंने सभी को चकित कर दिया है। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब ऋषि किसी फिल्म में कोई मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'अमर अकबर एंथनी' में अकबर का रोल प्ले किया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा था। हालांकि 'मुल्क' बिल्कुल अलग शैली की फिल्म है। 
 
अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में ऋषि के अलावा तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी होंगे। नीना फिल्म में ऋषि की पत्नी की भूमिका में होंगी। फिल्म की कहानी भारत के एक छोटे शहर की एक जॉइंट फैमिली की है जो एक विवाद में उलझने के बाद अपने सम्मान को दोबारा पाने की कोशिश करती है। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »