26 Apr 2024, 05:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

KKE का बड़ा बयान, बोले-करीना के साथ 4 साल रिलेशनशिप...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 12:50PM | Updated Date: Oct 16 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कमाल राशिद खान हमेशा ट्विटर पर सबको अपने कमेंट्स का शिकार बनाते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने करीना को लेकर ऐसा कमेंट किया है जिसे सुनकर सभी चौंकने वाले हैं। दरअसल, केआरके ने अपनी और करीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं करीना के साथ 4 साल तक रिलेशनशिप में था और मेरे पास सबूत के तौर पर उनकी ये इकलौती फोटो है।
 
हालांकि केआरके ने इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना रनौत और उनकी बहन पर तंज कसा है। दरअसल, कंगना ने कुछ दिनों पहले एक फोटो को मीडिया पर दिखाकर ये दावा किया था कि वो, ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जबकि ऋतिक और उनकी एक्स वाइफ सुजैन का मानना है कि उस फोटो को फोटोशॉप किया गया है। केआरके ने इस ट्वीट में कंगना और उनकी बहन रंगोली को टैग भी किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »