27 Apr 2024, 00:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अली फजल का रविवार को जन्मदीन था। अली फजल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की। अली ने अपने परिजनों के लिए पहले इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन उन्हें इंजीनियर नहीं बनना था। इसीलिए बाद में उन्होंने इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। अली को बास्केटबॉल खेलने में काफी दिलचस्पी थी।

एक समय ऐसा भी था जब वह बॉस्केटबॉल खेलकर भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रेप्रिजेंट करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अली ने स्क्रीन पर अपना पहला डेब्यू 2008 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म ‘द अदर ऐंड आॅफ द लाइन’ में एक कैमियो से किया था। इसके बाद वह 2009 में अमेरिकी टीवी मिनी सीरीज ‘बॉलीवुड हीरो’ में नजर आए थे। हाल ही में उनकी एक और हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ रिलीज हुई है। अली ने 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने जॉय लोबो का रोल प्ले किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »