26 Apr 2024, 05:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जायेद खान अपने चाचा और दिग्गज अभिनेता फिरोज खान की बायोपिक बनाना चाहते हैं।जायेद खान काफी समय से फिल्मों में दूर हैं। जायेद ने एक दिलचस्प बात बतायी है कि उन्हें बायोपिक फिल्‍में करने में दिलचस्पी है। यदि उन्हें कभी मौका मिले, तो वह चाहेंगे कि वह अपने चाचा फिरोज ख़ान का किरदार निभायें। जायेद ने कहा कि फिरोज चाचू में बात थी। वह हमेशा कहते थे- 'आइ एम मैन अमांग मैन्स, मतलब मैं मर्दों के बीच में  मर्द हूं।
 
जायेद ने कहा , मैं उनके स्टाइल से हमेशा इंप्रेस रहा हूं। उनकी फिल्मों को देखें, वह कितने स्टाइलिश थे।  उनका एक खास अंदाज था। वह उस शान को लेकर साथ में चलते थे। उनकी एक पर्सनैलिटी थी। दिलचस्प कैरेक्टर थे। जब मैं अपनी शादी का कार्ड चाचा फिरोज को देने गया और कहा कि मैं शादी करने जा रहा हूं। तो उन्होंने कहा कि पागल हो गया है क्या? मैंने कहा क्योंप्यार हो गया! तो उन्होंने घूर कर देखा और मजाक में कहा 'सन... तुम या तो खुश रह सकते हो या फिर मैरेड। यू कांट भी हैपिली मैरेड?'जायेद खान ने कहा ' फिरोज चाचा का अपना ही स्टाइल था, जिस तरह वह  हैट लगाते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »