26 Apr 2024, 13:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर माचो मैन ऋतिक रौशन के साथ रोमांस करती नजर आएगी।यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर तले फिल्म बनायी जा रही है। फिल्म में  ऋतिक रोशन ,टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की अहम भूमिका है। फिल्म निर्देशक  सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "भले ही फिल्म ऋतिक बनाम टाइगर है, लेकिन इसमें  एक ही लडकी है, जो ऋतिक के साथ दिखेगी।
 
हम युवा चेहरे की तलाश में थे और  हमें वाणी कपूर मिली। निर्देशक ने बताया कि उन्हें वाणी कपूर की 'शुद्ध देशी रोमांस' और  'बेफिक्रे' दोनों फिल्में काफी पसंद आईं।उन्होंने कहा, ''उनके मुलाकात के  बाद मैं पूरी तरह आश्वस्त था कि फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ हैं। यह  फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »