27 Apr 2024, 00:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। जल्दी ही माँ बनने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, जिनकी कुछ समय पूर्व ही गोद भराई की रस्म भी हुई है। जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थी। ईशा देओल की गोद भराई फंक्शन हुआ था और अब उसके बाद उनकी बेस्ट फ्रेंड चीनू के बेबी शावर के दौरान हमे ईशा देओल खूब इंजॉय के मुंड में नजर आई थी। अब एक बार फिर से ईशा देओल व उनके पति भरत तख्तानी सुर्खियों में बन आए है। आपको बता दें यह चर्चित जोड़ा जो कि एक साथ में डिनर डेट का लुत्फ़ लेते नजर आया है। 
 
वैसे भी देखा जाए तो अभिनेत्री ईशा देओल जो कि इस समय अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ इस खूबसूरत वक्त को खूब एंजॉय कर रही है। हाल ही में ईशा और उनके पति को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट किया गया। ईशा अपने पति भरत तख्तानी के साथ डिनर डेट पर गईं थी। अपनी प्रग्नेंसी के आखिरी तिमाही से गुजर रहीं ईशा अपनी बेबी बंप के साथ इस आउटिंग के दौरान तस्वीरों में कैद की गई। ईशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने और भरत के करीबी रिश्तों के बारे में भी काफी कुछ शेयर किया है। इन खूबसूरत तस्वीरों में ईशा अपने पति का हाथ थामे नजर आई।     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »