26 Apr 2024, 13:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपने बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी अपनी एक तसवीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। इस तसवीर में वे अपने चेहरे पर लेप लगाये नजर आई थी। हालांकि फैंस के बार-बार पूछने पर भी सनी लियोनी ने खुलासा नहीं किया कि वे किस प्रोजेक्‍ट के लिए यह प्रोस्‍थेटिक मेकअप की तकनीक अपना रही हैं। अब एकबार फिर वे अपनी एक तसवीरी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इस तसवीर में सनी लियोनी बैकलेस ब्‍लैक गाउन में नजर आ रही है। फैशन वर्ल्‍ड में उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है और उनके साथ ही उनके फैशन सेंस की भी खूब तारीफ की जा रही है। इस लुक में वे गजब ढा रही हैं। बालों को बांधे और ब्लैक जेमस्टोन ईयररिंग्स पहने सनी की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही है। बैकलेस ड्रेस कैरी करने का अलग ही अंदाज होता है जिसमें सनी लियोनी बाजी मारती नजर आ रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »