26 Apr 2024, 23:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बुआ सोहा की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज़ में नजर आये तैमूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 1:32PM | Updated Date: Oct 5 2017 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ अपनी बहन सोहा अली खान के जन्मदिन पर उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे। यहां तीनों ही कूल अवतार में नजर आए। बता दें, सैफ की नई फिल्म शेफ 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और अपनी इस फिल्म के प्रमोशन से वक्त निकाल कर सैफ अपनी पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ बहन सोहा के घर पहुंचे। यहां तीनों ही काफी प्यारे लग रहे थे लेकिन सबका ध्यान तैमूर पर ही गया।

बता दें, सोहा ने 29 सितंबर को बेटी को जन्म दिया और अब उनका जन्मदिन है। दोनों के ही जन्मदिन में कुछ ही दिनों का अंतर है। सोहा ने पहली बार अपनी बेटी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। यहां करीना अपना कूल लुक दिखाते हुए ब्लू कलर की टी शर्ट और ब्लैक ट्राउसर में नजर आईं। हालांकि, तैमूर यहां सबसे प्यारे लगे। हमेशा की तरह इस बार भी तीनों ने मीडिया के सामने खूब तस्वीर खिंचवाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »