27 Apr 2024, 06:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी कारणवश मीडिया की सुर्खियों में अक्सर बनी रहती हैं। बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड भी प्रियंका की अदाओं का दीवाना है। यही वजह है सोशल साइट्स पर इस देसी गर्ल के इंडियन फैंस के अलावा कई विदेशी फॉलोअर्स हैं। विदेशों की मैग्जीन्स में भी प्रियंका छाई रहती हैं। ऐसे में प्रियंका से जुड़ी कोई भी घटना हो वो खबर बन ही जाती है। वैसे इन दिनों प्रियंका लॉस ऐंजिलिस में है। सूत्रों कि मानें तो प्रियंका अपने प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म 'पहुना' के प्रमोशन में इन दिनों काफी बिजी है। 
 
बरें यह भी आ रही हैं कि प्रियंका फिर से अपने इंटरनैशनल टीवी सीरियल 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन का शूटिंग स्टार्ट करने जा रही है। 'क्वांटिको' की शूटिंग के लिए प्रियंका जल्द ही अमेरिका रवाना होंगी। वह अपने काम को लेकर इतनी बिजी है कि उन्हें खुद के लिए वक़्त नही मिल पा रह है। खुद को रिलैक्स करने के लिए प्रियंका ने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाला और निकल गईं स्वीमिंग के लिए। खास बात तो यह है कि प्रियंका ने अपने इस रिलैक्स मूड में फोटो शूट भी कराया। इन फोटोज में वह बेहद हॉट नजर रही हैं। तस्वीर में प्रियंका ने ब्लैक बिकिनी पहनी है। प्रियंका के बॉलिवुड प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो फिलहाल प्रियंका ने किसी भी प्रॉजेक्ट का आॅफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन खबर हैं कि वह आने वाले समय में आमिर खान और संजय लीला भंसाली के साथ प्रॉजेक्टस पर काम कर सकती हैं
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »