26 Apr 2024, 09:10:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हसीना पारकर के लिए काफी रिसर्च किया: सिद्धांत कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 3:08PM | Updated Date: Sep 19 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत कपूर का कहना है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म हसीना पारकर के लिए काफी रिसर्च किया है। श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर स्टार फिल्म हसीना पारकर 22 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में श्रद्धा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर के किरदार में नजर आएंगी। वहीं सिद्धांत कपूर दाऊद इब्राहीम के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म से पहले सिद्धांत कपूर ने दाऊद इब्राहिम पर ऑटोबायोग्राफी लिखी थी।
 
सिद्धांत कपूर ने कहा कि मैंने फिल्म को लेकर काफी रिसर्च और होमवर्क किया है जिससे ओरिजिनेलिटी आ सके। इसके लिए कई किताबें पढ़ी, इंटरनेट पर रीडिंग की और करीब डेढ़ महीने तक वर्कशॉप हुई। इसके बाद दाऊद पर ऑटोबायोग्राफी लिखनी थी। उन्होंने कहा कि जितना दाऊद के बारे में पढ़ा था या जाना था सब ऑटोबायोग्राफी में शामिल किया। दाऊद का किरदार कई एक्टर्स निभा चुके है। इसलिए यह कोशिश थी कि मैं पूरी तैयारी के साथ काम कर सकूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »