26 Apr 2024, 10:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार पापा के साथ बड़ी स्क्रीन पर दिखेंगे हर्षवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 1:00PM | Updated Date: Sep 19 2017 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साल 2017 में अनिल कपूर ने फिल्म ‘मुबारंका’ में पहली बार अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया।  जिसको लोगों द्वारा काफी सराहा गया। इसके साथ-साथ कपूर खानदान से एक और खुशखबरी आ रही है। बताया जा  रहा है कि हर्षवर्धन कपूर बहुत ही जल्द भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक करते नजर आएंगे। इस फिल्म में  उनके पापा अनिल कपूर भी दिखेंगे। खुद हर्षवर्धन ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर  एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि अनिल कपूर अपने रियल लाइफ  सन के रील लाइफ फादर बनेंगे। इसका मतलब है कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर  पिता-पुत्र के किरदार में दिखेंगे। 

वैसे यह लोगों के लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा क्योंकि ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब रियल लाइफ पिता-पुत्र को स्क्रीन पर भी वही रिश्ता निभाने को मिले। हर्षवर्धन ने ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स  ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन हर्ष की अदाकारी को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की नई फिल्म ‘भावेश जोशी’ को शूट किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके दूसरी तरफ अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ ‘फन्ने खान’ फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »