26 Apr 2024, 06:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भंसाली और रत्नम में सिनेमा के प्रति एक जैसा जुनून- अदिति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 11:30AM | Updated Date: Sep 12 2017 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अदिति राव हैदरी का कहना है कि मणि रत्नम और संजय लीला भंसाली जैसे प्रख्यात फिल्मकारों के साथ काम कर वह गौरवान्नित महसूस करती हैं।  उन्होंने मणि रत्नम की तमिल फिल्म ‘कातरु वेलियेदइ’ में काम किया है और फिलहाल संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म ‘पद्मावती’ में काम कर रही हैं। उनका कहना है कि दोनों निर्देशकों में सिनेमा के लिए एक जैसा जुनून है, लेकिन उनका काम करने का तरीका एकदम अलग है। उन्होंने बताया, मैं उनके साथ काम कर के खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हूं और केवल दो अभिनेत्रियों ने ही इन दोनों के साथ काम किया है, ऐश्वर्या राय बच्चन और मनीषा कोइराला। ‘पद्मावती’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर जैसे मशहूर सितारे शामिल हैं।  30 वर्षीय इस अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें ऐसी फिल्में करने में कोई समस्या नहीं है, जिसमें बहुत सारे कलाकार हों।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »