26 Apr 2024, 10:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका की 'पेपर' मैगजीन के लिए करवाया है हॉट फोटोशूट। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जहां फैशन की बात आती है वहीं प्रियंका चोपड़ा को एक आइकॉन समझा जाता है। न्यू यॉर्क की फैशन मैगज़ीन 'पेपर' के सितंबर के अंक में प्रियंका ने अपनी जगह बनाई है। प्रियंका ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया, जिसमें वह बेहद हॉट और कॉन्फिडेंट लग रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं प्रियंका के देसी फैन्स उऩका मजाक भी बना रहे हैं। कोई प्रियंका के लुक का मजाक बना रहा है तो कोई उन्हें क्यूट पिशाच कर रहा है। 

प्रियंका हॉलीवुड में एक जानी-मानी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। वहां के थ्रिलर शो क्वाटिंको की वजह से प्रियंका घर-घर में मशहूर हुईं। प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी है। देसी गर्ल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि प्रियंका हॉलीवुड में इतनी बिजी है कि उनके पास बॉलीवुड की फिल्में करने का वक्त नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »