27 Apr 2024, 03:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्‍नेंट ईशा देओल को ऑटो रिक्‍शा से घर लौटना पड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 4:05PM | Updated Date: Sep 6 2017 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ईशा देओल और उनके पति लंच डेट पर निकले। मगर इस बार ये अपनी लग्‍जरी कार से नहीं बल्कि ऑटो में बैठकर लंच करने के लिए गए। दोनों ने अपनी लंच डेट को काफी इंजॉय किया। ईशा ने यह ऑटो राइड काफी इंजॉय की और इसकी फोटो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। 
 
ईशा ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि 'विसर्जन के दिन लंच डेट के बाद घर वापिस आने के लिए रिक्‍शा लिया। ईशा देओल की हाल ही में गोदभराई हुई है। इस अवसर पर ईशा ने अपने पति भरत तख्‍तानी से एक बार फिर शादी की थी। इन दोनों ने सिंधी परंपरा के अनुसार शादी की थी। ईशा इस साल के अंत में अपने बच्चे को जन्म देने वाली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »