27 Apr 2024, 07:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लाल साड़ी में 'लाल बाग चा राजा' के दर्शन करने पहुंची ऐश्‍वर्या राय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 8:13PM | Updated Date: Sep 5 2017 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन गणपति विसर्जन से पहले लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान वह लाल रंग की सुर्ख साड़ी में नजर आई। इस साड़ी में वह बहुत खूबसूरत लग रहीं थी। यहां ऐश्‍वर्या गणपति बप्पा के चरण शीर्ष करती नजर आई। ऐश्‍वर्या राय की लाल रंग की साड़ी में गोल्डन रंग का बॉर्डर लगा हुआ था और यह परिधान उन पर काफी फब रहा था। यू तो गणपति विसर्जन से पहले कई बॉलीवुड सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते है।
 
लेकिन इस बार ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन का बप्‍पा के यहां जाना कई मामलों में खास रहा। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे। इस फिल्म में काफी सालों बाद अनिल और ऐश्‍वर्या एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे लेकिन वह इस फिल्म में एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नहीं दिखेंगे। इस फिल्म में ऐश्‍वर्या राय, राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »