27 Apr 2024, 00:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पद्मावती के सेट पर लौटेने के लिए बेताब हैं शाहिद कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 4:50PM | Updated Date: Sep 2 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती के सेट पर लौटने के लिए बेताब हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'पद्मावती' में शाहिद कपूर के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अदिति राव हैदरी भी हैं। फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। दीपिका रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं, जबकि शाहिद रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब हैं। हाल ही में पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे शाहिद ने शुक्रवार रात ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "फिर 'मूंछ'..'पद्मावती' के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »