26 Apr 2024, 09:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। बॉलीवुड सुपर स्‍टार सलमान खान सुबह-सवेरे बांद्रा के बैंडस्टैंड में जॉगिंग कर रहे थे। सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। बैंडस्टैंड पर सलमान को देख कर कुछ लड़कों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवानी चाही लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स ने उन लड़कों को मना कर दिया। इससे निराश वो लड़के वहीं बैठ गए।सलमान जब जॉगिंग कर के वहां लौटे तो उन्होंने देखा कि वो लड़के सिगरेट और बीयर पी रहे थे। उन लड़कों को स्मोक करता देख सलमान को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और वो खुद उन्हें रोकने चले गए।
 
सलमान ने उन लड़कों को स्मोकिंग और ड्रिंकिंग के ऊपर एक लंबा-चौड़ा लेक्चर दिया। सलमान ने उन्हें कहा कि ये गलत आदतें हैं और इसके कई नुकसान हैं। अपने सुपरस्टार की बातों को लड़कों ने भी गंभीरता से लिया और उन्होंने सलमान से ये फिर कभी न करने की बात कही।इसके बाद सलमान ने खुद उन लड़कों के साथ सेल्फी खिंचवाई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »