27 Apr 2024, 03:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावती के लिए 13 करोड़ की फीस ली है। बाजीराव मस्तानी', की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म पद्मावती बना रहे  हैं। यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी 'पद्मावती' में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे।
 
वही दीपिका पद्मावती का किरदार निभा रही है। कहा जा रहा है कि 'पद्मावती' के लिए दीपिका पादुकोण को अपने को-एक्टर रणवीर  सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा रकम मिली है। फिल्म पद्मावती के लिए दीपिका को करीब 13 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं रणवीर  सिंह और शाहिद कपूर को 10 करोड़ रुपए की राशि मिली है। फिल्म की 95 प्रतिशत शूंटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। फिल्म नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म अब अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »