02 May 2024, 03:31:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘पद्मावती’ में दीपिका ने ली रणवीर सिंह, शाहिद कपूर से ज्यादा फीस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 11:09AM | Updated Date: Aug 30 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म पद्मावती की कास्ट की पेमेंट को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही हैं। संजय  ने इस बात को साफ किया था कि फिल्म पूरी तरह से दीपिका पर होगी। बॉलीवुड में एक वक्त था जब फिल्मों में काम करने के लिए एक्ट्रेस को हीरो से कम अमाउंट मिला करता था। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। खबर है कि फिल्म पद्मावती के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपने को-एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा रकम मिली है। फिल्म पद्मावती के लिए दीपिका को करीब 13 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10 करोड़ रुपए की राशि मिली है।
 
सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर दीपिका को हाई अमाउंट पर साइन किया गया है। वहीं फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले रणवीर और शाहिद को कम पैसा दिया गया है। बता दें फिल्म पद्मावती इसी साल नवंबर में फ्लोर पर आएगी। सूत्र के मुताबिक,  पद्मावती की कास्ट की पेमेंट को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही हैं। संजय सर ने इस बात को साफ किया था कि फिल्म पूरी तरह से दीपिका पर होगी। इसके चलते इस फिल्म के लिए दीपिका की मेहनत को ध्यान में रख कर उन्हें 13 करोड़ रुपए का चेक दिया गया। वहीं शाहिद और रणवीर सिंह को करीब 10 करोड़ की धन राशि मिली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »