26 Apr 2024, 23:21:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय गुप्ता अपनी सुपरहिट फिल्म कांटे का सीक्वल बना सकते हैं। संजय गुप्ता ने वर्ष 2002 में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, लकी अली, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव और सुनील शेट्टी  को लेकर मल्टीस्टारर फिल्म 'कांटे' बनायी थी । 'कांटे' एक्शन थ्रिलर फिल्म थी और दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। चर्चा है कि 15 साल बाद संजय गुप्ता इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं।
 
संजय गुप्ता इसे पूरे कास्ट और अलग कहानी के साथ बनाना चाहते हैं। यह फिल्म कांटे फ्रैंचाइजी तले अलग तरह की फिल्म होगी।इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, लकी अली, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव और सुनील शेट्टी थे। कहा जा रहा है कि कांटे के सीक्वल में संजय गुप्ता, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को भी लेने का मन बना रहे हैं। यह फिल्म भी एक्शन थ्रिलर होगी। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »