26 Apr 2024, 07:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। सलमान खान के फैंस के लिए आज जश्न का दिन है। क्‍योंकि सलमान खान को बॉलीवुड में 29 साल जो हो गए हैं। अपने 29 साल के फिल्मी करियर में सलमान ने स्टारडम की बुलंदियों को छुआ है। सलमान के लिए उनके फैंस की दीवानगी और पागलपन पूरी दुनिया जानती है। प्रेम सलमान का पॉपुलर फिल्मी नाम है। इस नाम के साथ उन्होंने 15 फिल्में की हैं। आपको बता दें कि सलमान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 
इस फिल्म में रेखा और फारुख शेख जैसे बड़े सितारे लीड रोल में थे, वहीं सलमान सपोर्टिंग रोल में थे। सलमान को असली पहचान 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से मिली। फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी बनी और बेहद पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म ने सलमान को रातोंरात स्टार बना दिया था। 1991 में आई फिल्म साजन ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। फिल्म में सलमान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद से ही संजय और सलमान करीबी दोस्त बन गए थे। सलमान ने 1994 में अंदाज अपना अपना में आमिर खान के साथ काम किया था।
 
यह कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें आमिर और सलमान की गजब की केमिस्ट्री को सभी ने सराहा था। 1997 में फिल्म जुड़वा में पहली बार सलमान का डबल रोल देखने को मिला। आज 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल जुड़वा 2 भी बन गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »