26 Apr 2024, 11:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मम्‍मी करीना के साथ इस फिल्‍म में डेब्यू करेगा तैमूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 12:21PM | Updated Date: Aug 26 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर और सैफ अली खान पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं लेकिन आजकल वो दोनों अपने बेटे तैमूर अली खान के कारण ज्यादातर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। जैसे ही तैमूर की कोई भी तस्वीर सामने आती है वह तुरंत ही वायरल हो जाती है और तैमूर के साथ-साथ उनकी मां करीना और पिता सैफ अली खान भी सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। इस बार भी यह खबर तैमूर से ही जुड़ी हुई है।

दरअसल, काफी समय से चर्चा में रही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' जिसमें करीना कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी से करीना कपूर के नन्हे शहजादे तैमूर भी डेब्यू करने वाले हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम में प्रकाशित डेक्कन क्रॉनिकल की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में तैमूर भी एक सीन में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से रुकी हुई है। हालांकि, अभी तक भी इसकी शुटिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन इसके प्री प्रॉडक्शन का काम शुरू हो गया है और हाल ही में फिल्म की टीम ने एक मीटिंग भी की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »