27 Apr 2024, 01:39:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इन बॉलीवुड स्टार्स के घर हर साल विराजते हैं बाप्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 12:07PM | Updated Date: Aug 25 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। गणेश चतुर्थी का शुभारंभ हो चुका है। इसकी सबसे ज्यादा रौनक महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। गणपति बाप्पा की भक्ति में हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी रमे हुए हैं। ऐसे कई स्टार हैं जो गणेश भगवान के बड़े भक्त हैं और इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाते हैं। हर साल इनके घर विघ्नहर्ता गणपति महाराज विराजते हैं।

जितेंद्र 
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की गणेश भक्ति किसी से छिपी नहीं है। उनका पूरा परिवार बाप्पा के सामने नत-मस्तक रहता है। एकता कपूर भी बहुत धार्मिक हैं। हर साल जितेंद्र का पूरा परिवार गणेश उत्सव की तैयारियों में जोरो-शोरों से लग जाता है। इस अवसर पर जितेंद्र गिरगांव में अपने पुराने घर जाकर पहली गणेश आरती करते हैं।

नाना पाटेकर 
नाना पाटेकर के घर पर गणपित पूजा उनके पिताजी ने शुरू की थी। तब से आज तक यह उत्सव हर साल उनके घर में मनाया जाता है। नाना खुद भगवान गणेश की आंखों को पेंट करते हैं। गणेशोत्सव के दौरान नाना सारी तैयारियां करते हैं, नाना की बाप्पा में गहरी आस्था जुड़ी हुई है।
 
विवेक ओबरॉय
विवेक ओबरॉय करियर के शुरुआती दिनों में सफलता ना मिलने से काफी परेशान थे, लेकिन 2007 की फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के बाद से मानो उनकी किस्मत ही बदल गई। उसके बाद तो उनकी फिल्में लगातार हिट होती चली गईं। विवेक ओबरॉय अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट बाप्पा को देते हैं। उनका मानना है, भगवान गणेश की कृपा से उनकी जिंदगी में शांति और समृद्धि है।
 
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी गणेश भगवान के बड़े भक्त हैं। गणेश के प्रति उनकी आस्था गहरी है। हर साल शिल्पा और राज बाप्पा को धूमधाम से घर लाते हैं। गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान शिल्पा का डांस सुर्खियों में रहता है।
 
गोविंदा
कॉमेडी किंग गोविंदा भी हर साल गणेश भगवान की मूर्ति घर पर लाते हैं। हालांकि गोविंदा इस उत्सव को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं, इस पूजा में उनके करीबी ही शामिल होते हैं।
 
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी के घर साल 2010 से गणपति विराजते हैं। अपनी फिल्मों की सफलता के लिए रानी गणपति बाप्पा को धन्यवाद करना नहीं भूलतीं।
 
सलमान खान
सलमान खान की भगवान गणेश में गहरी आस्था है। सलमान भी मानते हैं कि बाप्पा ने उन्हें कई मुश्किलों से निकाला है। हर साल गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणेश उत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इस साल गणपति सलमान के नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता के घर पर विराजेंगे।

रणबीर कपूर 
रणबीर कपूर और उनके माता-पिता हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर पूरा कपूर खानदान एक होकर विघ्नहर्ता का स्वागत करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »