26 Apr 2024, 17:03:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

B'day Spl: सैफ ने 13 साल बड़ी के बाद 10 साल छोटी करीना से की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 1:21PM | Updated Date: Aug 16 2017 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ का जन्म पटौदी के नवाब एवं पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के घर 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों के साथ-साथ कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं।
 
सैफ ने 1993 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘परंपरा’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। 1993 में अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद भी 2004 में आई फिल्म ‘हम तुम’ में उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
 
हालांकि, अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी उनकों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 6 बार फिल्मफेयर से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सैफ अली खान ने काफी कम उम्र में ही शादी की थी। उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों ने 2004 में एक दूसरे को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली।
 
अक्सर अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में रहने वाले सैफ आज कल अपने बच्चों के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक ओर सैफ अली खान की बेटी सारा खान फिल्मों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं तो वहीं उनके छोटे बेटे तैमूर के अभी से ही इतने फैन्स हैं कि वह सैफ को भी चर्चा का हिस्सा बना ही लेते हैं। तैमूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार किड हैं और इनकी एक तस्वीर सामने आते ही वायरल हो जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »