27 Apr 2024, 08:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मां-बाप के खिलाफ जाकर की थी सुनिधि ने अपनी उम्र से इतने बड़े लड़के के साथ शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 3:05PM | Updated Date: Aug 14 2017 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुनिधि चौहान आज अपना 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस बार उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक तोहफा मिला हैं। जी हाँ! सुनिधि प्रेग्नेंट है। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक के साथ साल 2012 में शादी की थी। ऐसे में अब पांच साल बाद सुनिधि और हितेश के घर नन्हा मेहमान आने को तैयार है। सुनिधि और हितेश अब बहुत जल्द अपना पहला बच्चा एक्स्पेक्ट कर रहे है।  
 
हितेश सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते है। यह सुनिधि की दूसरी शादी है। इससे पहले सुनिधि ने बॉबी खान से शादी की थी। वो सुनिधि से 18 साल बड़े थे। बता दें कि सुनिधि ने चार साल की उम्र में सिंगिंग की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी के साथ साथ मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। इतना ही नहीं सुनिधि ने इंडियन आइडल सीजन 5 को जज भी किया था। 
 
सुनिधि ने बॉबी खान के साथ शादी रचाई। उनकी इस शादी का विरोध उनके परिवार वालो ने किया लेकिन उन्होंने अपने से बड़े बॉबी खान के साथ शादी करने का फैसला कर लिया था। शादी के कुछ दिनों के बाद ही दोनों की एक दुसरे के साथ नहीं पटती थी। इस वजह से शादी महज एक साल के भीतर ही खत्म हो गई । इसके बाद बॉबी से अलग होने के बाद सुनिधि के पास घर तक नहीं था। इस मुश्किल की घडी में उन्हें अनु मलिक ने पनाह दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »