26 Apr 2024, 17:15:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कभी ये कॉमेडियन सड़कों पर बेचता था पेन, अब है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 12:37PM | Updated Date: Aug 14 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर का आज बर्थडे है। वह आज 60 साल के हो चुके है। 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश के कनिगिरी में तेलुगु क्रिश्चियन फैमिली में जन्मे जॉनी लीवर खराब फाइनेंशियल कंडीशन की वजह से ज्यादा नहीं पढ़ सके।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के एक तेलुगु स्कूल से महज सातवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद कम उम्र में ही वे मुंबई आ गए और पेट भरने के लिए उन्होंने मुंबई की सड़कों पर पेन बेचना शुरू कर दिया। वो बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हुए और एक्टर्स की नकल करते हुए पेन बेचते थे। हालांकि अब जॉनी के पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। सूत्रों के मुताबिक, जॉनी लीवर करीब 30 मिलियन डॉलर (190 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
 
 बता दें कि इंट्रेस्ट और लगन के दम पर उन्होंने अपने मिमिक्री टैलेंट को डेवलप किया। इस काम में उनकी मदद मिमिक्री आर्टिस्ट प्रताप जैन और राम कुमार ने की। जॉनी मुंबई की हिंदुस्तान लीवर कंपनी में अपने पिता के साथ काम कर चुके हैं।
 
यहां काम करते हुए वो कलीग्स को अपने कॉमेडी टैलेंट से हंसाते रहते थे। धीरे-धीरे वो फैक्ट्री के दूसरे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पॉपुलर हो गए और यहां उन्हें नाम मिला 'जॉनी लीवर'।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »