26 Apr 2024, 18:07:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा धूपिया का हुआ एक्सीडेंट, लोगों में मची सेल्फी की होड़!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 12:09PM | Updated Date: Aug 12 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया। नेहा का अपनी कार से एक्सीडेंट उस वक्त हुआ, जब वो मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट की तरफ जा रही थीं। दरअसल नेहा अपने एक ऑडियो पॉडकास्ट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थीं।

किसी को गंभीर रूप से चोट नहीं लगी

इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं हादसे के बाद, नेहा करीब एक घंटे तक सड़क पर रुकी रहीं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और नेहा समेत उनकी टीम के किसी भी मेंबर को गंभीर रूप से चोट नहीं लगी। जबकी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो नेहा को कंधे में हल्की चोट आई है।

लोगों में लगी सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की होड़

आपको बताते चलें कि इस हादसे के बाद वहां खड़ें लोग नेहा की मदद करने के बजाय, उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने में ज्यादा व्यस्त दिखें। गौरतलब है कि नेहा अपने  जिस ऑडियो पॉडकास्ट की वजह से चंडीगढ़ आईं थी, उसका नाम ‘नो फिल्टर नेहा’  है। और वो चंडीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी मशहूर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »