26 Apr 2024, 23:04:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे स्पेशल- यह बॉलीवुड एक्ट्रेस बचपन में थी बेहद क्यूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 12:34PM | Updated Date: Aug 11 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में कई विदेशी हसीनाएँ आईं और गईं लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं और वो हैं जैकलीन फर्नाडिस। जिनका आज जन्मदिन है। जैकलीन बॉलीवुड में आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रीलंका से आई ये हसीना कब बॉलीवुज की हो गई ये पता भी नहीं चला। अपने खुद के दम पर जैकलीन ने ये मुकाम हासिल किया है।

जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था। जैकलीन के पूर्वज कनाडा, मलेशिया और श्रीलंका से है। जैकलीन ने मास कम्युनिकेशन में ग्रैजुएशन की। जैकलीन ने ऑस्ट्रेलिया से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली और अपना करियर टीवी रिपोर्टर के तौर पर श्रीलंका से शुरू किया। बचपन से ही जैकलीन एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।
 
मीडिया की डिग्री लेने के बाद जैकलीन की इच्छा पॉलिटिकल रिपोर्टर बनने की हुई, लेकिन एक दिन जब उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला तो वे मना नहीं कर सकीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने टीवी रिपोर्टर के तौर पर भी काम किया।
 
मॉडलिंग की दुनिया में जैकलीन जब आईं तो उन्होंने इसे ही अपना मिशन बना लिया। साल 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और इसे जीतकर इसका ताज अपने नाम किया।
 
यही उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। इसके बाद मॉडलिंग के चलते वो इंडिया आईं इसी दौरान उन्हें सुजॉय घोष ने 'अलादीन' फिल्म ऑफर कर दी और जैकलीन ने इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 
इस फिल्म में जैकलीन के साथ कई बड़े स्टार्स भी नजर आए। अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्ते तक इस फिल्म में थे। लेकिन फिल्म कमाल न दिखा सकी। बता दें कि जैकलीन इंग्लिश के साथ-साथ स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और थोड़ी-थोड़ी हिंदी भाषा भी बोल लेती हैं। जैकलीन को सबसे ज्यादा तारीफें उनके डांस के लिए मिली हैं। जैकलीन का डांस कमाल का है।
 
जैकलीन ने अलादिन के बाद कई बॉलीवुड फिल्में की। हाउसफुल में उनका आइमट डांस छा गया जिसके लिए खूब वाहवाही भी उन्होंने बटोरी। इस फिल्म के बाद जैकलिन 'मर्डर 2,' 'हाउसफुल 2 ,' 'रेस 2,' और 'किक' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
 
फिल्म किक जैकलीन के करियर की सबसे ब्ल़ॉकबस्ट फिल्म में से एक है। इस फिल्म में जैकी के साथ सलमान खान थे। जैकलीन बॉलीवुड में अपनी सफलता का श्रेय सलमान खान को देती हैं। इसके साथ ही वो उन्हें अपना मेंटॉर भी मानती है।
 
इस फिल्म के बाद तो जैकलीन ब़ॉलीवुड में छा गईं। रॉय, 'बंगिस्तान ,' 'ब्रदर्स,' हाउसफुल-3 'फ्लाइंग जट' और 'ढिशूम ' जैसी फिल्में जैकी के खाते में दर्ज हैं। जैकलिन को खाना बनाना काफी पसंद है। इसीलिए वो अपनी डायट में फिश जरूर शामिल करती हैं।
 
सामाजिक कार्यों के लिए भी वो काफी आगे आती रहती हैं। फिटनेस के लिए भी जैकी को जाना जाता है। परसनल लाइफ में जैकलीन का नाम साजिद खान से ज्यादा जुड़ा जिनके साथ वो काफी टाइम तक रिलेशन में भी रहीं।
 
जल्द ही जैकलीन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अ जैंटलनमैन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वरुण धवन के साथ जुड़वा 2 में भी जैकलीन दिखेंगी।
 
हमारी तरफ से भी बॉलीवुड की विदेशी बाला को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »