26 Apr 2024, 18:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। किडनी संबंधी समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने के आठ दिनों के बाद  मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को आज छुट्टी दे दी जाएगी। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले बुधवार को 94 वर्षीय अभिनेता को निर्जलीकरण और मूत्राशय में संक्रमण के बाद उपनगरीय बांद्रा में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
पारिवारिक मित्र फैसल फारूखी ने अभिनेता के अधिकारिक ट्वीटर पेज पर कुमार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा है, उन्हें आज शाम चार बजे लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह एक अच्छी खबर है। मैं अस्पताल की ओर जा रहा हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »