26 Apr 2024, 20:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादीशुदा मैनेजर के साथ सोनाक्षी सिन्हा का था अफेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 1:47PM | Updated Date: Aug 8 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में अरबाज खान ने अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। इस मौके पर बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। मलाइका अरोड़ा से लेकर सनी लियोन अरबाज की बर्थडे‌ विश करने पहुंची थीं। अरबाज की गेस्ट लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल थीं। सोनाक्षी की फिल्म 'नूर' फ्लॉप होने के बाद वो लाइम लाइट से दूर हो गईं। सोनाक्षी इस पार्टी में सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ नजर आईं। लेकिन जब सोनाक्षी इस फंक्‍शन में पहुंचीं तो एक बेहद अजीब स्थिति में फंस गईं। 
 
दरअसल, इस पार्टी में सोनाक्षी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव भी पहुंचे थे। सोनाक्षी के सामने जब बंटी आएं तो वो हैरान रह गईं। वो बंटी को अवॉयड करने लगीं। जबकि बंटी उनके आस-पास ही खड़े नजर आए। बता दें कि बंटी सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। इस रिश्ते से वो सोहेल और सलमान के साले लगे। बंटी और सोनाक्षी ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ, ये किसी को नहीं पता। लेकिन जिस तरह से सोनाक्षी बंटी को अवॉयड कर रही थीं, उससे ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं सोनाक्षी सीमा की अच्छी दोस्त हैं लेकिन वो पार्टी में उनके साथ भी नहीं दिखीं। सोनाक्षी ज्यादातर समय यूलिया के साथ रहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »