27 Apr 2024, 00:14:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फ्रैंडशिप डे स्पेशल- बॉलीवुड में थी कभी इनकी यारी, और आज है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 3:15PM | Updated Date: Aug 6 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दोस्ती, ये शब्दी ही ऐसा है जिसमें सारे दुख-सुख भरे हुए हैं। कहा जाता है कि इसी शब्द से विश्वास बना हुआ है। क्योंकि जिस दोस्ती प्यार और विश्वास नहीं वो फिर धीरे धीरे खटकने लगती है। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसा ही है। जहां हर रोज़ नए रिश्ते बनते हैं तो कुछ रिश्ते बिगड़ते भी हैं। बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनकी दोस्ती की हमेशा ही मिसाल दी जाती थी। आज उनके बीच खटास आ चुकी है। या य़ूं कहें कि अब उनके बीच वो पहले वाली बात नहीं रही है। आज फ्रेंडशिप पर हम आपको बतातें हैं उन्हीं बॉलीवुड के जिगरी यारों के बारे में ।

काजोल और करण जौहर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जो आया है। वो हाल ही में खबरों में आए करण जौहर और काजोल का है। कररण और काजोल की दोस्ती आज से नहीं बल्कि 25 साल से ज्यादा पुरानी है, लेकिन पिछले साल ही इनकी इस प्यारी सी दोस्ती में दरार आ गई। और इनकी दोस्ती के टूटने की वजह कोई और नहीं बल्कि काजोल के पति अजय देवगन थे। क्योकि अजय और करण की दोनों ही फिल्में ए दिल है मुश्किल और शिवाय एक साथ पर्दे पर रिलीज हुईँ। बस तभी से दोनों के बीच दूरियां आ गई। वहीं करण से इस बारे में पूछा गया तो करण ने कहा था कि कभी-कभी चैप्टर खत्म हो जाते हैं, किताबें खत्म हो जाती हैं, तो फिर रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। फिलहाल दोनों एक दूसरे पर बात करने से भी बचते हुए दिखते हैं। 

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी की दुनिया के दो ऐसे में नाम जिनकी दोस्ती काफी पुरानी रही है। दोनों की दोस्ती से ज्यादा दोनों के अलग होने की खबरें आई। कॉमेडी की दुनिया की इस मशहूर जोड़ी ने लंबे समय तक दर्शकों को हंसाया और गुदगुदाया, लेकिन इनकी गहरी दोस्ती पर संकट इसी साल मार्च महीने में आया जब दोनों के बीच फ्लाइट में लड़ाई हुई। कहा गय़ा कि कपिल ने शराब के नशे में सुनील को बहुत कुछ कहा साथ ही उन्हें जूते से मारने तक की कोशिश की। बस इसी के बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया। तो दोनो की दोस्ती का भी द एंड हो गया।

सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण
सोनम औऱ दीपिका भी इसी लिस्ट में आती हैं। इन दोनों ने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी, दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी थी। दोनों का ही अफेयर रणबीर कपूर से चला। जब दोनो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आई तो दोनो ने यहां जमकर रणबीर का मजाक बनाया। लेकिन बाद में ना जाने क्यों दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

सलमान खान और संजय दत्त
बॉलीवुड के सबसे यादगार याराना रहा है इन दोनों का। सलमान और संजय की दोस्ती ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह ही काफी मशहूर रही है। लेकिन इन दिनों दोनो के बीच बातचीत बंद है। दरअसल संजय दत्त जब जेल से रिहा हुए तो हर कोई उन्हें मिलने के लिए आया लेकिन सलमान नहीं आए। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। 

संजय लीला भंसाली और सलमान खान
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने सलमान को एक अच्छा दोस्त दिया और वो थे संजय लीला भंसाली।इन दोनो ने 'खामोशी' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दोनों एक वक्त में काफी पक्के दोस्त हुआ करते थे। आखिरी बार सलमान संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया में एक कैमियो रोल में दिखे। लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। लेकिन वो दूरियां ऐसी ही नहीं थी, बल्कि किसी फिल्म को लेकर थी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने कहा था, शायद मैं सलमान के साथ कभी फिल्म न बना पाऊं, अगर मैं कोई फिल्म बनाउंगा भी तो, उसमें सलमान फिट नहीं होंगे। इसलिए मैं उन्हें कास्ट नहीं कर सकता हूं। बस यहीं से दोनों के बीच दरारें सी आ गईं। दोनों के बीच अब पहले जैसी बात भी नहीं रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »