26 Apr 2024, 20:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमीषा पटेल का खुला राज जाने कैसे लड़के से शादी करेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 12:26PM | Updated Date: Aug 5 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल शुक्रवार जालंधर में मजे करती हुई दिखाई दी और बोलीं- मैं शादी पंजाबी लड़के से ही करूंगी क्योंकि पंजाब के लोग मुझे काफी पसंद हैं। पंजाब का कल्चर यूनिवर्सल है। उन्होंने कहा- पंजाब से उनके पुराना नाता रहा है। इसे लोग स्क्रीन पर भी देखना पसंद करते हैं। इनके कपड़े, जेवर, संगीत, मौज-मस्ती यहां तक कि जोक्स भी दिल को छू जाते हैं। वे आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रीमियर लिनन फैब्रिक ब्रांड के शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं।

वे खुद दिल और दिमाग से पंजाबी ही हैं। पहली बार पंजाबी कल्चर का किरदार फिल्म गदर में निभाया था। तब तारा सिंह (सन्नी देओल) को कुर्ता पहने देखा। शूटिंग के बाद उन्होंने खुद भी काफी देर कुर्ता पहना। फिल्म में रिश्तेदारों का रोल पंजाबी कलाकारों ने ही किया है। पटियाला में तीन सप्ताह शूटिंग के दौरान पंजाबी कलाकारों के लिए लगने वाले स्टॉल पर भी वे खाना खाती रहीं। इस दौरान उनका वजन पांच किलो बढ़ गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »