27 Apr 2024, 10:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी आज 48 वर्ष की हो गई। मंदाकिनी का जन्‍म 30 जुलाई 1969 को मेरठ में एक एंग्‍लो-इंडियन परिवार में हुआ था। उनके पिता जोसफ ब्रिटिश नागरीक थे ज‍बकि मां मुस्लिम थी। मंदकिनी के बचपन का नाम यास्‍मीन जोसेफ था। मंदकिनी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1985 में प्रदर्शित बंगाली फिल्‍म अंतारेर भालोबाशा से की थी। 
 
वर्ष 1985 में ही मंदाकिनी ने फिल्‍म मेरा सथी से बॉलीवुड में भी कदम रख दिया, हालांकि यह फिल्‍म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गई। इसी वर्ष मंदाकिनी की फिल्‍म राम तेरी गंगा मैली प्रदर्शित हई। राजकपूर निर्मित-निर्देशित इस फिल्‍म की सफलता ने मंदाकिनी ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्‍म में अपने दमदार अभिनय के लिए मंदाकिनी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री के फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार से नामांकित की गई।
 
राम तेरी गंगा मैली के बाद मंदाकिनी ने जाल, लोहा, डांस डांस, जीते है शान से, कमांडो, तेजाब और जंगबाज जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। मंदाकिनी ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म जोरदार में अंतिम बार काम किया। इस दौरान मंदाकिनी का नाम अंडरवर्लड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ भी जुडा। क्रिकेट के मैदान पर उन्हें दाउद के साथ कई बार देखा गया। मंदाकिनी वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नही है। वह इन दिनों तिब्बतन योगा की क्लासेस चलाती हैं और वह दलाई लामा की फॉलोअर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »