26 Apr 2024, 21:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजू बाबा के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'भूमि' का दूसरा पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 7:34PM | Updated Date: Jul 29 2017 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि का दूसरा पोस्टर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। ओमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में संजय जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। 

 
संजय दत्त इस पोस्टर में बिल्कुल खूनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का इससे पहले आया लुक भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। पोस्टर सामने आने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे। 
 
आपको बता दें कि यह फिल्म एक पिता और बेटी की इमोशनल कहानी पर आधारित है, जिसमें पिता की भूमिका में संजय दत्त होंगे। फिल्म में उनकी बेटी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही है।
 
पोस्टर के रिलीज होने के साथ ही Bhoomi ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। संजय के फैंस इसे देखकर काफी खुश हैं और तारीफें कर रहे हैं। इससे पहले भी इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें संजय खून से लथपथ दिख रहे थे।
 
पोस्टर को संजय दत्त के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। फिल्म 22 सितंबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »