10 May 2024, 06:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिंदू पत्नी होने पर आयशा टाकिया के पति को मिली धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 1:18PM | Updated Date: Jul 28 2017 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। होटल व्यवसायी और समाजवादी पार्टी नेता अबू आज़मी के बेटे फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने फरहान से कहा है कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फरहान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि फरहान ने फिल्म एक्ट्रैस आयशा टाकिया से साल 2009 में शादी की थी। 
 
फरहान ने इस बारे में मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी है और पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच शुरू भी कर दी है। फरहान ने सोशल मीडिया पर उस कमप्लेंट की कॉपी भी शेयर की है। फरहान ने आगे अपनी जान को खतरा बताते हुए इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को कॉल रिकॉर्ड भी सौंपा है। पुलिस अब फोन रिकॉर्ड के सहारे से मामले की जांच कर रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »