26 Apr 2024, 07:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍म "जब हैरी मेट सेजल" का नया गाना "हवाइयां" जल्द होगा रिलीज!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 5:22PM | Updated Date: Jul 25 2017 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। "जब हैरी मेट सेजल" पहले से ही एक संगीत ब्लॉकबस्टर है। फिल्म अपने संगीत के जरिए रिलीज होने से पहले ही सभी का दिल जीत रही है। एल्बम के नवीनतम गीत "हवाइयां" जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। 'जब हैरी मेट सेजल' के संगीत एल्बम में विविध श्रेणी के संगीत शामिल है जो हर किसी को लुभा रहा है। चाहे वो उत्साहित गीत "राधा" हो, या  "बीच बीच" या देसी गीत "बटरफ्लाई" या फिर सार्थक "सफर" गीत, इस फिल्‍म के एल्बम में हर तरह नजराना मौजूद है। और अब इस नए गाने को देखना काफी मजेदार होगा।
 
शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने इस नए गाने की घोषणा करते हुए लिखा,"लॉस एंजलिस की सैर हो गयी। बच्चो को याद करूंगा। "जब हैरी मेट सेजल" के नए गाने के लिए वापस आना पड़ा। 'हवाइयां'। फिल्‍म के हर गाने ने फिल्‍म की कहानी के बारे एक अलग चीज दर्शाई है जिसने दर्शको को फिल्‍म से जोड़ कर रखा है। यह नया गाना फिल्‍म के बारे में ओर नई जानकारी देता हुआ नजर आएगा इसिलए इस गाने की घोषणा ने दर्शको की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
 
फिल्‍म का हर गीत शीर्ष में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा और दर्शको के दिलो दिमाग मे फिल्‍म की धुनों ने अपना बसेरा बना लिया है। फिल्‍म के ट्रेलर और मिनी ट्रेलर्स ने पूरी तरह से दर्शको को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित  फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »