27 Apr 2024, 06:12:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'नो इंट्री 2' में दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे अनिल कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 3:48PM | Updated Date: Jul 25 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि वह फिल्म 'नो इंट्री 2' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। अनिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अनिल अपनी आने वाली फिल्म 'नो एंट्री 2' को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि 'नो एंट्री' के अगले भाग को लेकर उनकी पूरी तैयारी हो चुकी है। फिल्म की कहानी भी तैयार हो चुकी है।
 
फिल्म में डबल रोल में ऐंक्टिग करूंगा और एक रोल निर्माता का होगा। हम बहुत ही जल्द 'नो एंट्री' पर काम शुरू कर देंगे। जैसे ही हमारी फिल्म 'मुबारकां' हिट हो जाएगी हम 'नो एंट्री' के बनाने की घोषणा करेंगे।"इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के डबल रोल हैं, इसके अलावा फिल्म में 10 लड़कियां होंगी। फिल्म की कहानी बोनी जी और सलमान को बहुत अच्छी लगी है। सलमान तो इस कहानी को कई बार पढ़ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »