26 Apr 2024, 15:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इमरान हाशमी और सनी लियोन के इस हॉट अवतार ने पर्दे पर लगाई आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 3:29PM | Updated Date: Jul 25 2017 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फिल्‍म बादशाहो का दूसरा गाना पिया मोरे रिलीज हो गया है। इस गाने में सनी लियोन का बेहद सिजलिंग हॉट अंदाज नजर आ रहा है। सिंगर मीका सिंह और नीति मोहन की आवाज में बने इस गाने में इमरान हाशमी और सनी लियोन की सुपरहॉट केमिस्‍ट्री नजर आ रही है। पहले गाने में जहां अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के बीच की केमिस्‍ट्री नजर आ रही थी तो वही इस गाने में सनी लियोन और इमरान हाशमी का हॉट अवतार नजर आ रहा है। इमरान हाशमी और सनी लियोन की बेहतरीन केमिस्ट्री के साथ ही गाने के बोल और म्यूजिक भी काफी मस्त हैं। गाने को अंकिम तिवारी ने बनाया है और इसे आवाज मीका सिंह और नीति मोहन ने दी है। गाने के बोल लेखक मनोज मुंतसिर ने लिखे हैं।

मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी 'बादशाहो' इमरजेंसी की पृष्‍ठभूमि पर आधारित फिल्‍म है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर काफी पॉवरफुल है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से देसी अंदाज में एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में अजय के अलावा अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी अहम रोल में नजर आएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »