26 Apr 2024, 15:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है।

वर्ष 2015 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'पीकू' से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण और इरफान खान जैसी सुपरहिट जोड़ी मिल गई थी। फिल्म में दोनों को काफी पसंद किया गया था। यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी, जो मुंबई के एक माफिया पर आधारित होगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।
 
इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान करेंगे। और फिल्म में दीपिका राहिमा खान नामक डॉन का किरदार निभाएंगी, जिसे सपना दीदी भी कहा जाता है। इस डॉन ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए दाऊद इब्राहिम की हत्या की योजना बनाई थी लेकिन दाऊद को किसी तरह उस योजना की खबर पहले ही लग और उसने राहिमा खान को मरवा दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »