27 Apr 2024, 05:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। "मुबारकां" के निर्माता सबसे बड़े संगीत समारोह की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। यह पहली बार होगा जब ऐसा कोई समारोह आयोजित किया जा रहा है। "मुबारकां " एक ऐसी शाही शादी जिसका आगाज़ '28 जुलाई, 2017 को होने वाला है, उन्होंने एक संगीत समारोह की मेजबानी करके इसे वास्तविकता के करीब लाने की एक उम्दा कोशिश की है।
 
अपनी तरह का यह शानदार बॉलीवुड इवेंट दर्शकों की मेजबानी के लिए तयार है जहाँ सभी कलाकार दर्शकों का स्वागत करते हुए नज़र आएंगे और बताएंगे कि एक ग्रैंड संगीत समारोह का जश्न किस तरह मनाया जाता है। अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, आथिया शेट्टी, इलियाना डीक्रूज़ दर्शकों के लिए लाइव प्रदर्शन करेंगे और संगीत का लुत्फ उठाएंगे। स्टार कलाकारों के साथ, फिल्म के संगीतकार अमाल मलिक और गायक अरमान मलिक भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे।
 
यह संगीत हमें 28 जुलाई को थिएटर में होने वाली शादी की भव्यता की झलक से रूबरू करवाएगी। फिल्म के ट्रेलर ने अपनी आकर्षक पंच लाइनों के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर दिया है। फिल्म 'मुबारकां' के गीत 'हवा हवा' और 'गूगल' को बहुत बड़ा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है, जिससे फिल्म की प्रत्याशा बढ़ गई है। और इस समारोह के साथ मनोरंजन का धमाल दोगुना होने के लिए तयार है।
 
'मुबारकां' का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस और अश्विन वर्डे और मुराद खेतान के सिने 1 स्टूडियोज द्वारा किया गया है और यह फ़िल्म 28 जुलाई 2017 को दुनिया भर में रिलीज करने के लिए तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »