मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस कोंकणा सेन की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' आज रिलीज हो गई है। वैसे तो कई एक्ट्रैसेस है जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसी ही एक एक्ट्रैस कोंकणा सेन शर्मा। कोंकणा ने सितंबर 2010 को ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से निजी समारोह में शादी की थी। ये शादी रणवीर के घर पर हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने घोषणा की थी कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
15 मार्च, 2011 को उनके बेटे का जन्म हुआ था। सितंबर 2010 में शादी और मार्च 2011 में बेटे के जन्म से ये साफ जाहिर होता है कि वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। शादी के सात महीने बाद ही बेटा का जन्म हुआ था।