26 Apr 2024, 19:37:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। चर्चा है कि अनुष्का शेट्टी, प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' में दिखने जा रही है। कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ के इस फिल्म में काम करने की चर्चा थी लेकिन बात नहीं बन सकी। 
 
फिल्म मेकर्स ने बाहुबली में प्रभास के साथ काम कर चुकी अनुष्का शेट्टी का नाम फाइनल किया है। इससे पहले भी वर्ष 2013 में प्रदर्शित  फिल्म 'मिर्ची' में दोनों रोमांस करते हुए नजर आए थे। प्रभास की आने वाली फिल्म साहो का बजट कुल 150 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। इन दिनों बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास अमेरिका में? छुट्टियां मना रहे हैं। वहां से लौटने के बाद वह एक बार फिर अपनी एक्शन फिल्म में काम शुरू करेंगे। इस फिल्म को सुजीत निर्देशित कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »