02 May 2024, 03:31:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म 'बरेली की बर्फी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 3:47PM | Updated Date: Jul 19 2017 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ का ट्रेलर आ गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में कृति सैनन बिट्टी के किरदार में हैं जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और वो अंग्रेजी फिल्में देखती है। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की पूरी फिल्म बिट्टी के ईर्द-गिर्द घूमती है।
 
इस फिल्म में कई ऐसे डायलॉग हैं जो आपने लड़कियों के बारे में अक्सर ही सुना होगा। ऐसा ही एक डायलॉग है, ‘कितने लड़के देखने आए किसी को पसंद नहीं आई कोई तो कमी होगी लड़की में..’
 
आज सुबह ही इस फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च हुआ है जिसमें कृति लेटी हुई ‘बरेली की बर्फी’ किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। पहली बार इस फिल्म में आयुष्मान और कृति एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक चटपटी रोमानी कॉमेडी है, जिसकी कहानी उत्तर भारत के प्रसिद्ध शहर बरेली में पनपी है। ये फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है।
यहां क्लिक करके देखें ट्रेलर-
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »