26 Apr 2024, 23:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन खानदान की बहू हैं लेकिन अभिषेक बच्चन से शादी से पहले एक वक्त था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा। बताया जाता है कि सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से शुरू हुआ और 2001 तक चला। बात-बात पर सलमान के गुस्से की वजह से ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली।
 
सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के करीब आईं। ऐश और विवेक ने फिल्म 'क्यों हो गया ना' में काम किया और बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। बताया जाता है कि विवेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के बेहद करीब थे और ये बात सलमान खान को नागवार गुजर रही थी। लिहाजा सलमान ने विवेक ओबेरॉय को परेशान करना शुरू कर दिया। 2003 में एक बार विवेक ने होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि मेरे और ऐश्वर्या के साथ आने के बाद सलमान की ओर से उन्हें जान से मार दिए जाने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सलमान ने रात में नशे की हालत में मुझे 41 बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी।
 
बाद में विवेक ओबेरॉय ने अपनी गलती भी मानी थी। फराह के साथ एक टॉक शो में उन्होंने कबूल किया था कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने गलती की है। यहां तक कि उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई ऐसी चीजें कह दीं, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं। विवेक के मुताबिक, उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हर अवॉर्ड फंक्शन में मेरा मजाक उड़ाया गया। यहां तक कि एक अवॉर्ड फंक्शन से मुझे लेटर मिला कि आप फिल्म कंपनी के लिए ये अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि, कुछ ही देर बार मुझसे कहा गया कि आप अवॉर्ड फंक्शन में ना आएं और फिर वो अवॉर्ड किसी और एक्टर को दे दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »