27 Apr 2024, 04:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सेक्सी दिखने के लिए ईशा गुप्ता ने अपनाएं कई लुक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 11:26AM | Updated Date: Jul 11 2017 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'बादशाहो' की कहानी आपातकाल के दौर की है। जब परवीन बाबी और जीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों का बोलबाला था। इसलिए ईशा गुप्ता का 'बादशाहो' में लुक इन दोनों हॉट अभिनेत्रियों से प्रेरित है। ईशा ने फिल्म के निर्देशक मिलन लुथारिया को प्रभावित करने के लिए कई लुक्स दिखाए। मिलन चाहते थे कि ईशा सेक्सी लगें। ईशा ने बालों और मेक-अप के कई कॉम्बिेशन मिलन को दिखाए। 
 
मिलन के कहने पर उन्होंने कलर लेंसेस का भी प्रयोग किया। तब जाकर कहीं बात बनी। मजाक में ईशा कहने भी लगी हैं कि अपने करियर में पहली बार उन्होंने अपने लुक को लेकर इतने टेस्ट दिए तब जाकर उनका लुक फाइनल हुआ। ईशा इस फिल्म में निगेटिव किरदार में हैं। 'कमांडो 2' में भी उनका निगेटिव रोल था। 'बादशाहो' में अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल जैसे कलाकार हैं और सभी के निगेटिव रोल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »