26 Apr 2024, 13:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लिंकअप की अफवाहों को गंभीरता से नहीं लेती : अथिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 1:36PM | Updated Date: Jul 10 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का कहना है कि वह लिंकअप की अफवाहों को गंभीरता से नही लेती है। अथिया का नाम इन दिनों अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। अथिया ने अर्जुन के साथ फिल्म मुबारका में काम किया है। अथिया ने कहा कि वह उनके साथ निर्भिक दिखती हैं। अथिया ने कहा, "मैं इन अफवाहों से निपटने के लिए कोई फिक्र नहीं करती हूं, मेरे लिए ये सबकुछ नया हैं। मैं इन रिपोटों को सुनकर जोर से हसंती हूं और मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि मैं अर्जुन को पहले से जानती हूं इसलिए मुझे इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस? तरह की लिंकअप की अफवाहें फिल्म इंडस्ट्री का एक भाग हो सकती हैं।"         

अथिया से इन अफवाहों को लेकर उनके घरवालों के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, एक टेबल पर डिनर के दौरान बातचीत करना कोई बुरी बात नहीं होती। ये एक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।अथिया फिल्म मुबारकां को लेकर बहुत ही उत्साहित है। इस फिल्म में अथिया और अर्जुन के साथ अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज और नेहा शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। मुबारकां 28 जुलाई को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »