26 Apr 2024, 08:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा ने हरिद्वार में किया गंगा स्‍नान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 8:35PM | Updated Date: Jul 9 2017 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला शनिवार रात कनखल स्थित अपने गुरु पायलट बाबा के आश्रम पहुंची थी। यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह पांच बजे अभिनेत्री आश्रम के कुछ लोगों के साथ विरक्त घाट पहुंची और गंगा स्नान किया। इस दौरान अभिनेत्री कुछ देर गंगा किनारे घूमी। मनीषा ने अपने ट्विटर एकाउंट में गंगा किनारे की फोटो भी अपलोड की हैं। अभिनेत्री ने लिखा है कि गंगा किनारे के दश्यों ने उनको काफी आकर्षित किया। उन्होंने अपने चाहने वालों को गुरु पूर्णिमा की बधाई भी दी। साथ ही अपने गुरु को नमन भी किया। 
 
अभिनेत्री के आने के बाद आश्रम में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ गई थी। दोपहर के समय आश्रम परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मनीषा ने हिस्सा लिया। पहले भी आ चुकी है बीते साल भी मनीषा हरिद्वार में बाबा पायलट के आश्रम में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने आई थी। उस दौरान वह लगभग एक सप्ताह आश्रम में रूकी थी। हरिद्वार शनिवार रात भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी बाबा पायलट के आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। रविवार को मनोज तिवारी ने कालीपीठाधीश्‍वर महामंडलेश्‍वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »